Saturday, 14 December 2013

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक रिपोर्ट (25 नवम्बर 2013)


जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी (जसवा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जसवा के राष्ट्रीय कार्यालय – एल164, रोड न०23, श्रीकृष्णनगर, पटना में 25 नवम्बर 2013, सोमवार को आयोजित हुई |
     
डॉ० भीमराव आम्बेडकर के आलेख : ‘जाति का विनाश (Annihilation of Caste)’  -- [ जो जात-पाँत तोड़क मण्डल, लाहौर के 1936 के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्षीय सम्बोधन के लिए तैयार किया गया था, और इसके कुछ अंशों को हटा देने के आयोजकों के आग्रह को डॉ० आम्बेडकर द्वारा ठुकराने के बाद अधिवेशन रद्द कर दिया गया था ] -- पर ‘मानवीय एकता’ और जसवा द्वारा जारी परिसम्वाद-परिचर्चा श्रृंखला के तहत पटना के गांधी संग्रहालय में 24 नवम्बर को प्रभावशाली आयोजन जसवा एवम् बीडीवीएस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ | इसके अगले दिन जसवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई |
      
बैठक में निम्नांकित फ़ैसले किये गए ---------
(1)             प्रकाशन / सम्प्रेषण / सम्वाद :
   ‘सम्पूर्ण क्रान्ति के वक्तव्य’ के पुनर्मुद्रण में शीर्षकों के क्रम में प्रस्तावित बदलाव कर लिये जाएँ और इसमें छायुसवा द्वारा पारित ‘शान्तिमयता’ और ‘निर्दलीयता’ के प्राथमिक मसविदों को भी जोड़ दिया जाए | प्रकाशन के समय फॉण्ट और मुखपृष्ठ डिज़ाइन पर भी ध्यान दिया जाएगा |
   ‘वेबसाइट’ (के न ठीक ढंग से चलने, न संचालित हो पाने) की मौजूदा स्थिति की स्पष्ट और सम्पूर्ण जानकारी लेनी है |
> पूर्वनिर्धारित फ़ैसले के अनुरूप जसवा-परिचय पर एक पुस्तिका – ‘सम्पूर्ण क्रान्ति के चिन्तन और कर्म की एक धारावाहिकता : जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी (जसवा)’, और निर्दलीयता पर दूसरी पुस्तिका – ‘लोकतन्त्र और चुनाव के सन्दर्भ में निर्दलीयता की व्यावहारिक चुनौतियाँ’ जसवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा झाड़खण्ड इकाई के सहयोग से प्रकाशित हो गई हैं, और उपलब्ध हैं |
> जसवा का ब्लॉग – janmuktivahini.blogspot.com सक्रिय है ; देखें, जुड़ें, अपनी राय दें और हमसे सम्वाद करें !
(2)             आगामी संसदीय चुनावों के सन्दर्भ में भूमिका :
  आगामी संसदीय चुनावों के सन्दर्भ में निम्नांकित गतिविधियों के बारे में फ़ैसला हुआ ---
* परिवर्तन की राजनीतिक भ्रूण-शक्तियों की पहचान करना और उन्हें समर्थन देना ;
* चुनाव-सुधार के बिन्दुओं को प्रचारित-प्रसारित करना ;
* ई-मीडिया का इस्तेमाल कर अपने पक्ष और मान्यताओं को प्रचारित करना ;
* लोक उम्मीदवार की प्रक्रिया को प्रचारित व प्रोत्साहित करना ;
* विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा जनता के समक्ष जनप्रतिबद्धता की सार्वजनिक जवाबदेही की अनिवार्यता बनाना |
> ‘ख़ारिज करने के अधिकार (Right to reject)’ – ईवीएम में NOTA (None Of The Above  – ‘इनमें से कोई नहीं’)
बटन को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने की रणनीति, कार्यक्रम और अभियान बनाने पर अगली बैठक में विचारकर फ़ैसला किया जाएगा |
(3)             वार्षिक कोष-संग्रह अभियान :
  जसवा के वार्षिक कोष-संग्रह अभियान की शुरुआत 1 जनवरी 2014 से होगी और इसे जनवरी 2014 के दौरान पूरे माह चलाया जाएगा | इसके तहत जसवा के सदस्यों, समर्थकों व शुभचिन्तकों से यथासम्भव सहयोग-राशि प्राप्त करने का अभियान मास भर चलाया जाएगा |
 (4)  सघन क्षेत्र केन्द्रित कार्यनीति व कार्यक्रम :                               
  सदस्यों और समर्थकों के जुड़ाव के लिए सघन क्षेत्र केन्द्रित कार्यक्रमों व कार्यनीति का मुद्दा अगली बैठक के अजेंडा में शामिल रहेगा |
(5)     कार्यकारिणी की अगली बैठक :
   जसवा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अगली बैठक 4-5 फ़रवरी 2014 (मंगलवार व बुधवार) को गुजरात में होगी |


* बैठक के भागीदार साथी :
  अरविन्द अंजुम, च० अ० प्रियदर्शी, मन्थन, सुशील कुमार,
  विनोद विक्रम, अशोक व कुमार दिलीप (छायुसवा)                                                         

ज़रूरी सूचना : साथी जयन्त से मिली सूचनानुसार अगला ‘मानवीय एकता सम्मेलन’ पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 1 – 2 फ़रवरी 2014 (शनिवार-इतवार) की तारीखों में आयोजित है |                             
                                                                    

अरविन्द अन्जुम
                                                                            संयोजक (जसवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी)       

No comments: